ऑफ बैलेंस क्लोथिंग फैशन शो का हुआ आयोजन .

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

मीरारोड के लता मंगेशकर सभागृह में गुरुवार को ऑफ बैलेंस क्लोथिंग फैशन शो का आयोजन किया गया जिसमें शो स्टॉपर और फिल्म अभिनेत्री अर्जुमन मुगल ने अपना रैंप वॉक प्रस्तुत किया।


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुमन मुगल ने बताया कि वे अभी तक 2150 विज्ञापनो में और दो फिल्मों में काम कर चुकी हैं।फिल्मी दुनिया में काम करने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है कि कश्मीर के एक छोटे से गांव की रहने वाली लड़की को फिल्मों में काम करने का मौका मिला और इस दौरान उन्हें सबसे अच्छा अनुभव मिला।


फैशन डिजाइनर जोहरा मुगल द्वारा बनाई गई ड्रेस के बारे में उन्होंने बताया कि पहली बार जोहरा ने इतना अच्छा भारतीय पहनावा तैयार किया जिसे पहनकर वो खुद को बड़ा सहज अनुभव कर रही है। अर्जुमन ने कहा कि सभी भारतीय कलाकारों को इस तरह का भारतीय पहनावा जरूर पहनना चाहिये।


इस फैशन शो में रैंप वॉक पर कई महिला व पुरुष मॉडलों ने अपना वॉक प्रस्तुत किया। शो का आयोजन बॉलीवुड फैशन डिजाइनर जोहरा मुगल और प्रस्तुति आफबैलेंस इवेंट एंड माइलस्टोन इंटरनेशनल द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...