औरंगजेब का गुणगान करने वालों पर शिवसेना यूबीटी ने साधा निशाना.

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने औरंगजेब का गुणगान करने वालों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों को औरंगजेब हीरो नजर आ रहा है, ऐसे लोग कृपा करके पाकिस्तान चले जाए।

पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हमारे असली हीरो हैं, जिन्होंने तमाम यातनावों को सहते हुए भी हिंदुत्व का सर झुकाने नहीं दिया। जिन्होंने हमेशा धर्म की रक्षा की, वही हमारे आराध्य देव हैं। औरंगजेब एक आतताई और निरंकुश लुटेरा था। ऐसे लोगों की महिमा मंडन करने वाले साफ तौर पर देशद्रोही हैं।

दुबे ने कहा कि औरंगजेब की मजार एक कोढ़ की तरह है, जिसे उखाड़ फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की सेना में बड़े पदों पर देशभक्त मुसलमान थे, जिन्होंने औरंगज़ेब का डटकर मुकाबला किया था। आनंद दुबे ने कहा कि जिन लोगों को औरंगजेब प्रतापी राजा नजर आता है, उन्हें सम्मान पूर्वक पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड...

मुंबई की मतदाता सूची से 30 लाख से अधिक नाम कम, चांदिवली में सबसे बड़ी गिरावट।

मुंबई वार्ता संवाददाता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण...

धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे; सभी सायन अस्पताल में भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता धारावी के राजीव गांधी नगर इलाके...

शिक्षक और विद्यार्थी ही अखंड भारत साकार कर सकते हैं।

मुंबई वार्ता संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक मंच...