मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के जे जे अस्पताल मे मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल.मौके पर पहुंच गया। फायर ब्रिगेड ने फुर्ती से काम करते हुए आग को फैलने से रोक दिया।


आग का धुआं अस्पताल की मुख्य इमारत में जाने से भर्ती मरीजों को नजदीकी वार्ड में शिफ्ट किया गया।मुंबई अग्निशमन विभाग के अनुसार आग बहुत मामूली थी। आग अस्पताल के गेट नंबर 8 और 9 के बीच में बनाए गए कंटेनर शेड में लगी थी। वहां पर कुछ मजदूर वेल्डिंग कटिंग का काम कर रहे थे जिससे वहां रखे गए भंगार में आग लग गई।
अग्निशमन दल ने तेजी दिखाते हुए 3.29 बजे आग को बुझा दिया। इस आग में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। आग को 18 मिनट में बुझा दिया गया था।


