भागशाला मैदान में 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ठाणे जनपद के नजदीकी शहर डोंबिवली (पश्चिम) स्थित भागशाला मैदान (स्टेशन से 5 मीनट दूरी) में आगामी शुक्रवार दिनांक 4 अप्रैल 2025 से सोमवार दिनांक 7 अप्रैल 2025 तक 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार की संस्था डोंबिवली गायत्री परिवार की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती संध्याताई डोंबिवलीकर,अनंत प्रसाद त्रिपाठी, आशीष कुमार सिंह,जयवंत झुंझारराव के मार्गदर्शन तथा शांतिकुंज हरिद्वार के आचार्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा।

गायत्री धाम प्रतापगढ़ के आचार्य राजेश पांडे एवं राष्ट्रीय कवि अनिल कुमार राही ने कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप को बताया कि उक्त आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार 4 अप्रैल से होगा प्रथम दिन कलश शोभा यात्रा,शांतिकुंज गायत्री से प्रकाशित पुस्तक मेला,गरबा, आरती एवं प्रसाद,5 अप्रैल को देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ संस्कार, जनेऊ,संगीत प्रवचन आदि,6 अप्रैल को देव पूजन के साथ 11,11 1 दीप प्रज्वलन तथा अतिथि सम्मान तथा 7 अप्रैल को देव पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद का प्राविधान है।

आयोजक समूह ने मुंबई, नवी मुंबई एवं ठाणे महानगर के नागरिकों एवं गायत्री परिवार से जुड़े सभी भाइयों,माताओं एवं बहनों को इस महायज्ञ में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भुलेश्वर में भवन के मीटर केबिन और दुकानों में लगी आग, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में...

एमपीएससी औषध निरीक्षक पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या 11 हुई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर...

परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद छात्र ने दोस्त से कहा था, ‘मुझे पछतावा है’: पुलिस।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी-बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र...