पोथी-कलश यात्रा के साथ कथा और यज्ञ की शुरुआत।

Date:

● श्रीमद्भागवत महोत्सव एवं शिव शक्ति गायत्री महायज्ञ

● बोरीवली में अनुष्ठान के साथ प्रवाहित हो रही ज्ञान गंगा

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

विश्व मानव कल्याण ट्रस्ट और झा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं शिव शक्ति गायत्री महायज्ञ की शुरुआत पोथी-कलश शोभायात्रा के साथ हुई।

बोरीवली पश्चिम, लोकमान्य तिलक रोड, वजीरा नाका स्थित आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय प्रांगण में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक दो सत्रों में चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा एवं शिव शक्ति गायत्री महायज्ञ का व्यासत्व आचार्य डॉ. अशोक मिश्र महाराज कर रहे हैं। महायज्ञ के प्रथम सत्र में प्रातः चंडी पाठ, महामृत्युंजय मंत्र जप, गायत्री महामंत्र, श्री सूक्त महालक्ष्मी होम, नवग्रह शांति होम, रुद्राभिषेक और सहस्रार्चन आदि अनुष्ठान किया जा रहा है जबकि दूसरे सत्र में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में ज्ञान गंगा प्रवाहित की जाएगी।

आयोजन समिति के सुनील एवं अमित झा ने बताया कि विश्व शांति एवं लोक कल्याण के साथ सनातन प्रेमियों की सुख, शांति, समृद्धि, दीर्घायु और आरोग्य लाभ के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। इस कथा एवं महायज्ञ का विशेष उद्देश्य सामान्य जन का कल्याण करना है। इसमें कोई सभी सनातनी सपरिवार शामिल हो सकता है। सुबह गाजे बाजे निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं शामिल हुईं। सिर पर पवित्र कलश धारण कर नगर भ्रमण किया।

मुख्य यजमान ने सिर पर पोथी धारण कर साथ में भ्रमण किया। विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा कथा स्थल पर पहुंची। सुबह के सत्र में जहां महायज्ञ में आहुति देने के लिए लोग जुट रहे हैं तो दोपहर बाद दूसरे सत्र में कथा श्रवण करने के लिए जुट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...