मुंबई वार्ता/भिवंडी

भिवंडी शहर के कुरैश नगर इलाके में एक व्यक्ति ने बकरीद के मौके पर जानवर बेचकर दो लाख रुपये जमा किया था।जिसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सारी रकम चुरा ली। मामले की शिकायत निजामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय कुरैश नगर के नसीर अपार्टमेंट, दुसरा माला में रहने वाले 28 वर्षीय नदीम शफीक कुरेशी रहते है और पेशे से व्यापारी हैं।उन्होंने बकरीद के अवसर पर जानवरों की बिक्री से करीब 2 लाख रुपये की नकद रकम कमाई थी। उन्होंने यह रकम घर में सुरक्षित रखी थी, लेकिन 11 जून 2025 की रात 7:00 बजे से लेकर रात 8:45 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर पूरी रकम चोरी कर ली। नदीम ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन में इस चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(अ),331(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बकरीद जैसे त्योहार पर जब लोग मेहनत कर अपनी आजीविका कमाते हैं, तब इस तरह की चोरी आम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।


