भिवंडी शहर में अति जर्जर इमारत का काटा गया जल व नल कनेक्शन।

Date:

■ अवैध झोपड़े पर चला मनपा का बुलडोजर.

मुंबई वार्ता संवाददाता/ भिवंडी

भिवंडी शहर के दो अलग अलग इलाके में मनपा प्रशासन ने टोरेंट पावर कंपनी के साथ मिलकर आती जर्जर इमारत का जहां जल व नल कनेक्शन खंडित कर दिया ।वही अवैध तरीके से बने झोपड़े पर बुलडोजर चलाकर उसे जमीनदोज कर दिया।इस कार्रवाई से जर्जर इमारतों में जबरन रहने वालों में हड़कंप मच गया है।

भिवंडी मनपा के प्रभाग समिति क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले यादव निवास (घर नंबर 94), गुरुदेव होटल के पीछे स्थित इस तीन मंजिला खतरनाक इमारत को अत्यंत जर्जर और ‘सी-1’ श्रेणी में घोषित किया था और इसे खाली करने का नोटिस भी दिया गया था।बावजूद लोग इसे खाली नहीं कर रहे थे।बारिश के दौरान इस बिल्डिंग के कारण कोई दुर्घटना न घंटे इसके मद्देनजर 13 जून को दोपहर 12 बजे प्रशासन ने निजामपुरा पुलिस की उपस्थिति में वहां के बिजली और पानी कनेक्शन काट दिए।

इस कार्रवाई के दौरान टोरेंटो पावर कंपनी और मनपा के पाणीपुरवठा विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में इमारत के 27 बिजली मीटर और 12 पानी के नल कनेक्शन काटे गए।

यह कार्यवाही मनपा के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव के निर्देश पर और बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे के निगरानी में संपन्न हुई। बरसात का मौसम शुरू होते ही ऐसी कमजोर इमारतों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए मनपा प्रशासन ने पहले ही नोटिस देकर सभी रहवासियों को समय रहते खाली करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके कुछ लोग अब भी इस इमारत में रह रहे थे।

इस प्रकार की जानकारी सहायक आयुक्त बालाराम जाधव ने देते हुए बताया कि जानमाल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कार्रवाई की गई है।इसी तरह शहर के नूरी नगर इलाके में शुक्रवार को अवैध रूप से बन रही झोपड़ियों पर मनपा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चला कर ध्वस्त करदिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी तो है ही, साथ ही इस कार्रवाई के पीछे प्रशासनिक निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 6 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, IMD के ऑरेंज अलर्ट के बीच BMC का बड़ा फैसला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा सोमवार,...

दंबोज की दुकान हो रही है ‘पैक!’

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता 2024 का चुनाव जीतने पर भावी मुख्यमंत्री...