50 वर्षीय शरीफ खान अब एड.शरीफ खान बन गये।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुलुंड के समाज सेवक,राजनेता शरीफ खान ने 50 वर्ष की आयु में कठिन परिश्रम एवम परिवार का भरण-पोषण करते हुए मुंबई विश्वविद्यालय सेवकालत एल.एल.बी डिग्री हासिल किया है।

शरीफ खान मूलत: ग्राम- चांद पुर,तहसील पट्टी,प्रताप गढ़,उ.प्र.के निवासी है। पारिवारिक दायित्व के चलते 1991 में 8वीं पास करने के पश्चात पढाई छोड दिये और रिक्शा व्यवसाय से जुड़ गये। बच्चों को पढ़ाई करते देख 26 साल बाद पढ़ाई की ललक उठी।और 2017 में उन्होंनें एस.एस.सी.का फार्म भरा।और सेकंड क्लास पास हुये।2019 में12वीं में कामर्स से सेकंड क्लास उत्तीर्ण हुये। फिर बी.एल.एस.एल.एल.बी (पांच वर्षीय पाठ्यक्रम) का इन्टरेंस परीक्षा दिये और पास होकर अस्मिता विधी कालेज,विक्रोली में एडमिशन लिया।पांच वर्ष मेहनत से पढ़ाई कर बी.एल.एस.एल.एल.बी.में फर्स्ट क्लास पास हुये।

शरीफ खान समता हाकर्स युनियन के अध्यक्ष एवम महाराष्ट्र कांग्रेस उ.भा.सेल के सचिव हैं। शरीफ खान के उज्जवल भविष्य हेतु वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबूलाल सिंह,बीरेन्द्र पाठक,रामदास सोनावणे,डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड एसोसिएशन),दयाशंकर पाल (कराटे प्रशिक्षक),राकेश मिश्रा,सियाराम सिंह (शिक्षाविद),परेश रामानी, हृदय नारायण सिंह,नरेंद्र सिंह,सुभाष चंद्र जायसवाल,गोविंद जायसवाल,सुरज वर्मा,विनयजायसवाल ने केशवपाडा,पी.के.रोड,मुलुंड प.पर युवा ब्रिगेड एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शाल पुष्प गुच्छ देकर मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभ कामनायें प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला डिपो से ढलान पर लुढ़की BEST की इलेक्ट्रिक बस, दो खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला स्थित बेस्ट (BEST)...

मुंबई के नागपाड़ा से हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाम बदलकर छिपा था सुपारी किलिंग का आरोपी।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति संभाजीनगर में अक्टूबर 2025 में...