पुराने कार्नाक ब्रिज की जगह बना नया ‘सिंदूर फ्लायओवर’ अब आम लोगों के लिए खोला गया।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के मशहूर और पुराने कार्नाक ब्रिज की जगह बना नया ‘सिंदूर फ्लायओवर’ अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।इस फ्लायओवर का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।यह नया फ्लायओवर दक्षिण मुंबई के बेहद व्यस्त इलाके को जोड़ता है।

मस्जिद बंदर स्टेशन के पास बना यह ब्रिज P. D’Mello रोड को मोहम्मद अली रोड, क्रॉफर्ड मार्केट, कालबादेवी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों से जोड़ता है।

पहले इस रास्ते पर जाने में 30 से 40 मिनट लगते थे, लेकिन अब यही दूरी 5 से 10 मिनट में तय की जा सकेगी।

सिंदूर फ्लायओवर की कुल लंबाई 328 मीटर है, जिसमें से 70 मीटर का हिस्सा रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरता है।

इस फ्लायओवर में भारी-भरकम स्टील के दो गार्डर लगाए गए हैं, जिनका वजन करीब 550 टन है। यह काम रेलवे की अनुमति से रात में ब्लॉक लेकर किया गया।

इस पुल का नाम ‘सिंदूर’ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर रखा गया है।

बीएमसी और रेलवे ने मिलकर इसका काम तय समय पर पूरा किया।

अब यह फ्लायओवर न सिर्फ ट्रैफिक की बड़ी परेशानी को हल करेगा, बल्कि दक्षिण मुंबई में आने-जाने वालों को भी बड़ी राहत देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...