बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया मेधावी बच्चों का सम्मान।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम कर रही संस्था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मीरा रोड के शहनाई बैंक्विट हॉल में नौवां वार्षिक एजुकेशन अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 2024– 25 सत्र में एसएससी तथा एचएससी की परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र मेहता तथा सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल, पुलिस निरीक्षक संतोष संधविकर, मनसे नेता संदीप राणे, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर राधेश्याम तिवारी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

अंत में संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय एल दुबे ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST हड़ताल से प्रभावित 10.56 लाख यात्रियों को राहत, बस पास की वैधता तीन दिन बढ़ेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में तीन दिनों तक चली...

जौनपुर के वीरभानपुर में विराट कवि सम्मेलन संपन्न।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत...

जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर AIMIM के नगरसेवक शमीर रमजान पटेल अयोग्य घोषित, बीएमसी ने सदस्यता रद्द की।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सामान्य...