मुंबई वार्ता संवाददाता

मीरा रोड पूर्व स्थिति साईं बाबा नगर में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन राष्ट्र्वादी कांग्रेस पार्टी मीरा-भाईंदर के तत्वावधान में समाज मंदिर स्थल पर रविवार की सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया गया।


इस अवसर पर पांच विशिष्ट डॉक्टरों ने विविध मुक्त सेवाएं दी।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विनोद पाठक और रवी कांबले ने मशहूर कलाकार कौशल पाठक को सम्मानित किया।


जिला अध्यक्ष प्रमोद कांबले ने मेडिकल कैंप में आए लगभग 100 लोगों का मुफ्त इलाज करने वाले डाक्टरों और क्षेत्र के 19 सोसाइटी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


