श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने कुर्ला इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से ई-सिगरेट और नगदी समेत कुल रू 25,50,195 का माल ज़ब्त किया है ।


क्राइम ब्रांच 6 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्ला, माकड वाला कंपाउंड में किसी व्यक्ति ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट रखा हुआ है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर उबेद मोहम्मद सलीम शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 1884 ई-सिगरेट ज़ब्त किया है।


सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोने की टीम ने की है।


