मुंबई वार्ता संवाददाता

कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘भारतीय सामान खरीदो, भारतीय सामान बेचो ‘ की अपील की थी। इसी का समर्थन करते हुए कैट के तत्वाधान में और वर्धा जिला ऑयल एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन के सहयोग से सेवाग्राम के गांधी जी के आश्रम से “स्वदेशी सामान, हमारा स्वाभिमान” इस राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज किया ।


इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादो को प्राथमिकता देना है। सभी उपस्थित व्यापरियों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के आह्वान को देश की अस्मिता का प्रतीक बताते हुए इस अभियान का नाम “भारतीय सामान,हमारा स्वाभिमान” देने का निर्णय दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया था।देशभर में फैले 48000 से अधिक छोटे बड़े व्यापारी संगठनों की भागीदारी के साथ यह अभियान चलाया जाने वाला है । इसी के तहत आज वर्धा संगठन के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई।


वर्धा ऑयल एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीश घांची ने कहा सभी व्यापारियों को देश के प्रधानमंत्री के इस आह्वान का समर्थन करना चाहिए क्योंकि विदेशी कंपनियों की अनुचित व्यापा नीतियों से छोटा व्यापारी परेशान हो रहा है जिसके चलते भारत के स्थानीय व्यापार को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।


वर्धा ऑयल एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पीयूष जैन ने कहा भारत के उत्पादों की गुणवत्ता आज विश्वास स्तरीय है और कीमतें भी प्रतिस्पर्धा करने वाली एवं किफायती है। भारतीय उत्पादको के पास से खरीदी करने से भारतीय कारीगरों, उद्यमियों एवं व्यापारियों को समर्थन मिलेगा।
महासंघ के उपाध्यक्ष एवं टैंकर ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष ठक्कर ने कहा विदेशी वस्तुओं की भारत में अंधाधुंध खपत से व्यापार घाटा बढ़ते जा रहा है जिसको शीघ्र रोकना आवश्यक है इससे भारतीय संस्कृति, कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प के संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।
शंकर ठक्कर ने आगे कहा इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी ने “भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान” विदेशी सामान भगाओ, देश बचाओ भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाकर अभियान को सफल करने का संकल्प लिया।


