मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

नवी मुंबई के घनसोली में विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी पारधी महासंघ मुंबई व नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदिवासी दिवस के इस समारोह में प्रमुख रूप से रबाले पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जुईकर, आदिवासी समाज के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


प्रारंभ में आदिवासी समाज के जननायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा को सहायक पुलिस निरीक्षक जुईकर ने पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात उपस्थित जनसमुदाय का मार्गदर्शन किया।


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए आदिवासी पारधी महासंघ मुंबई व नवी मुंबई के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार ने कहा कि देश आज २१ वी सदी में पहुंच गया है। लेकिन आदिवासी पारधी समाज के लोगों का विकास अभी तक नहीं हो पाया है।


आदिवासी पारधी समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक अपनी आवाज उठा रहे हैं।


