श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने असली नोटों के बदले तीन गुना अधिक नकली नोट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोने ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है ।


क्राइम ब्रांच 6 को गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ लोग असली नोट के बदले तीन गुना अधिक नकली नोट देने के नाम पर लोगों को फंसा रहे हैं। इस गिरोह के विक्रोली बस डिपो के पास आने की जानकारी मिली थी।


इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और चार आरोपियों मोहम्मद मोसीन अबु बिलाल चौधरी, मोहम्मद नफीज अब्दुल रऊफ खान, सईद तबारक हुसैन सिद्दीकी और मंजर इबने इस्माईल सोडे को 1 लाख रुपये के नकली नोटों समेत गिरफ्तार कर लिया। यह नकली नोट बच्चों का बैंक वाला नोट था।गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।


अदालत में पेशी के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को आगामी 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।वरिष्ठों के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोने की टीम ने की है।



बहुत सुंदर