भिवंडी में डबल मर्डर,भाजपा नेता और उसके चचेरे भाई की धारदार हथियार से निर्मम हत्या ।

Date:

■ 12 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज,प्रापर्टी विवाद में खून किए जाने की आशंका,सभी आरोपी फरार.

मुंबई वार्ता संवाददाता/ भिवंडी

भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।खारबाव चिंचोटी रोड पर स्थित खार्डी गाँव में रात 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने भाजपा युवा नेता और उनके चचेरे भाई की उनके ही कार्यालय के बाहर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए। इस मामले में भिवंडी तालुका पुलिस ने 12 नामजद हमलावरों के खिलाफ दोहरे हत्याकांड का मामला दर्जकर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दिया है।

अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है,लेकिन पुलिस को आशंका है कि उक्त मर्डर प्रापर्टी विवाद में की गई होगी।

भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि भिवंडी के ग्रामीण इलाके के खारबाव चिंचोटी रोड पर स्थित खार्डी गाँव में रहने वाले प्रफुल तांगड़ी (42) और तेजस तांगड़ी ( 22)का गांव के मुख्य मार्ग पर जेडीटी एंटरप्राइजेज नामक एक व्यावसायिक कार्यालय है। प्रफुल तांगड़ी भाजपा युवा मोर्चा ठाणे ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत थे।

सोमवार रात लगभग 11 बजे दोनों घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले।इसी दौरान पहले से तैनात कुछ हथियारबंद हमलावरों ने दोनों भाइयों पर धारदार हथियार से हमलाकर दिया और दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर लहूलुहान स्थिति में छोड़ कर फरार हो गए।हमले की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजनों ने दोनों को स्थानीय एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाए,लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी तालुका पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा करके दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी शहर के स्वर्गीय इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल भेज दिया।

इस वारदात की खबर लगते ही भाजपा विधायक महेश चौगुले,भाजपा शहर अध्यक्ष रवि सावंत,पूर्व भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी सहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। सभी ने इस हत्याकांड का निषेध व्यक्त करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पुलिस महकमे से की है।

◼️परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव लेने से किया इन्कार

इधर पोस्टमार्टम के बाद हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि सबसे पहले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो। घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज उन्हें उपलब्ध कराया जाए। परिजनों ने इस हत्या के पीछे राजनीति और जातीय दुश्मनी की आशंका जताई है।जिसके बाद तालुका पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई हर्षवर्धन बर्वे ने मृतक के परिजनों से लगातार बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जांच में तेजी लाई जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव लेने पर सहमति दी। इसके बाद शवों को सरकारी अस्पताल से पैतृक गांव ले जाया गया, जहां मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

◼️12 नामजद लोगो पर हत्या का केस दर्ज,सभी फरारइधर भिवंडी तालुका पुलिस ने इस मामले में विकी भरत म्हात्रे, कल्पेश रादास म्हात्रे, अजय सुरेश तांगड़ी, महेंद्र नामदेव तांगड़ी, दयानंद नामदेव तांगड़ी, सुनिल सुभाष भोईर, प्रसाद गजानन तांगड़ी, मोहन बालकृष्ण तांगड़ी, नाऊस नरेश नांदूरकर, विजय एकनाथ मुकादम, रविन्द्र एकनाथ मुकादम और जितेश मधुसूदन गवली सहित 12 नामजद लोगो के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि कई आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हर्षवर्धन बर्वे ने बताया कि ठाणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस मिलकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विवाद का नतीजा हो सकती है।

चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा युवा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तांगड़ी पर एक साल पहले भी हमला हुआ था। प्रफुल्ल का रियल एस्टेट का कारोबार था। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी कारोबारी विवाद के चलते यह दोहरा हत्याकांड हुआ है। हालाँकि पुलिस का कहना है कि दोहरे हत्याकांड की असली वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...