मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

कस्टम अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीन अलग अलग मामलों के अंतर्गत करोड़ों की ड्रग्स और प्रतिबंधित जानवरों समेत 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 अगस्त को बैंकॉक से मुंबई आई फ्लाइट से आए एक यात्री की जांच के दौरान उसके पास से 2.873 किलो गांजा बरामद किया गया । यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।


एक अन्य मामले के अंतर्गत 10 अगस्त को बैंकॉक से मुंबई आए एक अन्य यात्री की जांच के दौरान भी 2.339 किलो गांजा बरामद किया गया है। इस यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


इन दोनों मामलों के अंतर्गत कुल रू 5 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद किया गया है।11 अगस्त को बैंकॉक से मुंबई आए एक यात्री के पास से प्रतिबंधित जानवरों को बरामद किया गया है। इस यात्री को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




