महाराष्ट्र पुलिस बल में 15 हजार पदों की भर्ती।

Date:

■ लिखित परीक्षा के लिए OMR प्रणाली का उपयोग।

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र पुलिस बल में लगभग 15 हजार सिपाही पदों को भरा जाना है। इसके लिए वर्ष 2024–25 की पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया को आज हुई मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की।

इस भर्ती में वर्ष 2022 और वर्ष 2023 में संबंधित पद की निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके उम्मीदवारों को भी एक बार के विशेष प्रावधान के रूप में आवेदन करने और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।राज्य पुलिस बल में वर्ष 2024 के दौरान खाली पड़े और 2025 में खाली होने वाले पदों की समीक्षा करके यह भर्ती की जाएगी।

भरे जाने वाले पदों की संख्या इस प्रकार है – पुलिस सिपाही – 10,908, पुलिस सिपाही चालक – 234, बैंड्समैन – 25, सशस्त्र पुलिस सिपाही – 2,393, कारागार सिपाही – 554। पुलिस सिपाही और कारागार सिपाही के पद समूह–क में आते हैं।

पुलिस सिपाही भर्ती प्रक्रिया जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। इसके लिए OMR आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी।भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित करना, आवेदन की छानबीन, प्रक्रिया करना, उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा तथा पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं संचालित करने के अधिकार प्रशिक्षण एवं विशेष पथक विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को देने की भी मंजूरी बैठक में दी गई।

राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के सिपाही वर्ग के पद अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पद खाली रहने पर पुलिस पर कार्य का बोझ बढ़ता है। पुलिस बल और कारागार की स्थिति सुधारने के लिए उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर निर्देश दिए हैं कि ये पद समय पर भरे जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी विधानमंडल की चर्चाओं में इन पदों को तुरंत भरने की मांग की है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारत अगला येल्लाप्रगड़ा सुब्बाराव कैसे तैयार कर सकता है ?

प्रोफ़ेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ( जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...