मराठा आंदोलन हुआ खत्म।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने अनशन खत्म करने के बाद कहा कि आज हमारे लिए दिवाली है, हमें जो चाहिए था, वह मिल गया। सरकार की ओर से जारी सरकारी आदेश (जीआर) स्वीकार करते हुए उन्होंने भावुक होकर उपवास तोड़ दिया।

इस दौरान वो फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए। राज्य सरकार की कैबिनेट उपसमिति के प्रमुख राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जरांगे का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार मराठा समाज को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपसमिति ने हैदराबाद गजट लागू करने और कुनबी प्रमाणपत्र देने पर सहमति जताई है। इस फैसले के बाद आंदोलनकारी खुश नजर आए और माहौल में उत्सव जैसी स्थिति दिखी।

मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार की ओर से ज्यादातर मांगें मान लेने के बाद विजय की घोषणा की। जैसे ही उन्होंने समर्थकों से कहा कि हम जीत गए दोस्तों हजारों की भीड़ खुशी से झूम उठी। कैबिनेट उपसमिति के प्रमुख मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जरांगे से मुलाकात कर ड्राफ्ट सौंपा। समिति ने हैदराबाद गजट लागू करने और जिन मराठाओं के पास कुनबी का रिकॉर्ड है, उन्हें जांच के बाद प्रमाणपत्र देने पर सहमति जताई। इसके तुरंत बाद जीआर जारी करने का आश्वासन दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान: 3 साल में 1.34 लाख नसबंदी का लक्ष्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका ने शहर में आवारा...

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: मीरा रोड की महिला गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 11 पहुंची।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में एक...

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सभी आरोपी बरी, ईडी को झटका।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSCB) घोटाले...