मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई गुजराती पत्रकार संघ की वार्षिक आम बैठक और चुनाव हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। “गुजरात समाचार” के वरिष्ठ राजनीतिक पत्रकार कुनेश एन दवे अध्यक्ष चुने गए, “गुजरात समाचार” के वरिष्ठ पत्रकार धीरज एल. राठौड़ सचिव (चुनाव में विजयी),”जन्मभूमि” के संजय शाह उपाध्यक्ष, “जन्मभूमि” के जितेश वोरा कोषाध्यक्ष और “गुजरात समाचार” के धर्मेंद्र भट्ट, “मुंबई समाचार” की सपना देसाई, “गुजराती मिड-डे” की सेजल पटेल और “जन्मभूमि” के उमेश देशपांडे निर्विरोध समिति सदस्य चुने गए।


संघ के केवल सचिव पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें “गुजरात समाचार” के वरिष्ठ पत्रकार धीरज एल. राठौड़ भारी मतों से निर्वाचित हुए।इसके अलावा, नवनियुक्त समिति की पहली बैठक में “गुजराती मिड-डे” के निमेश दवे को संयुक्त सचिव और “गुजराती मिड-डे” के दिनेश सावलिया, “जन्मभूमि” के धर्मेश वकील और “बिजनेस इंडिया” के भारत मर्चेंट को सह-चयनित सदस्य चुना गया है।


डॉ. मयूर पारीख को एसोसिएशन का पुनः कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त अध्यक्ष कुनेश एन दवे ने कहा है कि आने वाले समय में एसोसिएशन के समग्र विकास और प्रगति के साथ-साथ सदस्य पत्रकारों के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।


