मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

ठाणे ज़िलेके मीरा रोड मे एक ४१ वर्षीय टीवी अभिनेत्री को सेक्स रैकेट चलाने और उभरती हुई महिला कलाकारों को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


सेक्स रैकेट की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस टीम ने दो फर्जी ग्राहक तैयार किए, जिन्होंने बाद में आरोपी अनुष्का मोनी मोहन दास से संपर्क किया। अनुष्का ने बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर काशीमीरा इलाके में ठाकुर मॉल के पास दोनों को मिलने के लिए बुलाया।इस बीच, पुलिस टीम ने वहाँ पहले से जाल बिछा रखा था और अनुष्का को दोनों फर्जी ग्राहकों से पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।


सहायक पुलिस आयुक्त (मीरा-भायंदर, वसई-विरार) मदन भल्लाल ने बताया कि पुलिस ने वहाँ से दो लड़कियों को भी बचाया, जो टीवी धारावाहिकों और बांग्ला सिनेमा में सक्रिय थीं।अनुष्का मोनी मोहन दास उन लोगों को भी निशाना बनाती थीं, जो लड़कियां एक्टिंग में अपना नाम बनाना चाहतीं थीं, उन्हें धोखे से लाकर अनुष्का मोनी इस धंधे को धकेल देती थीं। पुलिस ने इस धंधे का सिर्फ पर्दाफाश ही नहीं किया है, बल्कि टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकीं दो महिला कलाकारों को भी मुक्त कराया है।
अनुष्का पर भारतीय दंड संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। भल्लाल ने आगे बताया कि बचाई गई दोनों लड़कियों को बाद में महिला सुधारगृह भेज दिया गया।देहव्यापार करने वालीं 41 वर्षीय अनुष्का मोनी मोहन दास लोगों के बीच मून दास के नाम से भी मशहूर हैं, वे कई म्यूजिक वीडियो, एडवर्टाइजमेंट और बंगाली फिल्म Loafer में लीड रोल में नजर आ चुकीं हैं। उन्होंने हनी सिंह, मीका सिंह और उदित नारायण जैसे सिंगर्स संग काम भी किया है।


