बप्पा के दरबार में डॉ.किशोर सिंह ने की मुंबई के सुख शांति की प्रार्थना।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के अंतिम दिन आज प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन तथा मुंबई कांग्रेस के महासचिव डॉ किशोर सिंह ने बोरीवली पूर्व के कस्तूरबा रोड क्रमांक 5 पर श्री नवयुवक मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणपति बप्पा का दर्शन कर मुंबई की सुख समृद्धि और सद्भावना की प्रार्थना की।

यह मंडल 1984 से लगातार गणपति बप्पा की स्थापना करता आ रहा है। मंडल के प्रमुख अध्यक्ष केदार ठाकुर के अनुसार बप्पा सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 42 वर्षों से मंडल लगातार बप्पा की दिव्य और भव्य स्थापना करता चला रहा है। मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात बप्पा की पूजा आराधना और व्यवस्था में लगे रहते हैं।

मंडल के अध्यक्ष मेहुल, मिस्त्री, उपाध्यक्ष विनोद पंजाबी, सचिव जगदीश मिस्त्री, उपसचिव भालचंद्र देवरुखकर, कोषाध्यक्ष अभय लाड, उपकोषाध्यक्ष नैतिक मिस्त्री तथा सलाहकार प्रफुल्ल सावंत गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्तों की सेवा में लगे रहते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...