■नवरात्रि और दुर्गा पूजा पांडालों से बिजली के अधिकृत कनेक्शन लेने की अपील की.
मुंबई वार्ता संवाददाता

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई ने आगामी त्योहारी सीजन के दौरान नवरात्रि और दुर्गा पूजा आयोजकों को उनके पांडालों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। सुरक्षा और दक्षता को लेकर प्रतिबद्ध, कंपनी ने आवेदन जमा करने के 48 घंटों के भीतर कनेक्शन देने का आश्वासन दिया है। इस साल, गणपति उत्सव के दौरान हमने गणपति पांडालों को लगभग 950 अस्थायी कनेक्शन प्रदान किए और 15 बीएमसी वार्डों में 167 भगवान गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों पर 2,571 फ्लडलाइट्स लगाईं, जिससे भक्तों को सुरक्षित और आनंददायक अनुभव मिला।


आयोजक अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की वेबसाइट https://www.adanielectricity.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और अस्थायी आपूर्ति के लिए ‘न्यू कनेक्शन’ सेक्शन में जाएं।


नवरात्रि/दुर्गा पूजा पांडालों के लिए अस्थायी कनेक्शन प्रदान करने के बारे में अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, “मुंबई नवरात्रि और दुर्गा पूजा को बड़े उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रही है। हम इन उत्सवों के दौरान निर्बाध बिजली के महत्व को समझते हैं। पिछले साल, हमने शहर भर में 647 से अधिक दुर्गा पूजा/नवरात्रि पांडालों को निरंतर बिजली प्रदान की थी। इस साल, हमने तेजी से कनेक्शन प्रदान करने और बिजली की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने संचालन को और मजबूत किया है।”
सुरक्षा बढ़ाने और फौरन तत्परता दिखाने के लिए, अदाणी इलेक्ट्रिकने उत्सवों के दौरान किसी भी अप्रत्याशित समस्या से निपटने के लिए एक क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की है। इसमें एक सोचसमझकर तैयार किया गया रिस्टोरेशन प्लान भी शामिल है।कंपनी ने सभी पांडालों के लिए एक सुरक्षा सलाह भी जारी की है:केवल लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रिकल ठेकेदारों की वायरिंग सेवाओं का इस्तेमाल करेंभक्तों और स्वयंसेवकों को बिजली से जुड़ों खतरों से बचाने के लिए अनिवार्य रेजिड्यूअल करंट सर्किट ब्रेकर्स (आरसीसीबी) स्थापित करें।
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी लगातार सामुदायिक उत्सवों का समर्थन करता है, लेकिन इसके साथ ही हम सुरक्षा, विश्वसनीयता और बिजली तक आसान पहुंच को प्राथमिकता देते हैं।साइट पर वायरिंग की तैयारी पूरी होनी चाहिए। केवल अधिकृत व्यक्ति को ही मीटर केबिन तक पहुंच की अनुमति होनी चाहिए।
कनेक्शन के लिए स्टैण्डर्ड वायर्स और स्विच का उपयोग करें।किसी भी इमरजेंसी के लिए सिंगल आइसोलेशन पॉइंट होना चाहिए।
टैपिंग को स्टैण्डर्ड इन्सुलेशन टेप से ठीक से किया जाना चाहिए।
मीटर केबिन और स्विच के कनेक्शन तक उचित पहुंच होनी चाहिए।
कनेक्टेड लोड स्वीकृत लोड से अधिक नहीं होना चाहिए।
स्वीकृत लोड के अनुसार स्टैण्डर्ड क्षमता वाले वायर्स और आरसीसीबी (रेजिड्यूअल करंट सर्किट ब्रेकर) का उपयोग करें।
यदि बैकअप के लिए जनरेटर का उपयोग कर रहे हैं, तो जनरेटर के बॉडी और न्यूट्रल की ठीक से अर्थिंग करना चाहिए।
एक्सटेंशन के लिए तीन पिन वाले प्लग का उपयोग करें।
मीटर केबिन के पास अग्निशामक यंत्र रखें जिसे चलाने की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
मीटर केबिन के पास डेंजर बोर्ड लगाएं।


