मुंबई वार्ता संवाददाता

लातूर जिले के उदगीर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक २४ वर्षीय लड़की को उसके कॉलेज के दोस्त ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। लड़की ने इनकार किया तो उसे शारीरिक यातनाएँ देने और जान से मारने की धमकी देने का भयावह मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम किरण विट्ठल सूर्यवंशी है।


आरोपी युवक और लड़की उदगीर के एक प्रसिद्ध कॉलेज में पढ़ते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई। एक दिन आरोपी युवक लड़की को विश्वास में लेकर शहर के उमा चौक स्थित साईं कृपा लॉज ले गया। युवक ने मांग की कि मैं तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध बनाऊँगा। उसने कहा कि हम भविष्य में शादी करेंगे और एक खुशहाल जीवन शुरू करेंगे। वह बार-बार ज़िद कर रहा था कि तुम मेरे साथ यौन संबंध बनाओ। जब लड़की ने इनकार किया, तो वह उसे धमकी देने लगा कि वह यौन संबंध बनाए वरना वह उसे मार देगा। इसके बाद उसने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए।
युवक ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। कुछ दिनों बाद, जब पीड़िता ने अपने परिवार को इस बारे में बताया, तो शनिवार (१३ सितंबर) को थाने में मामला दर्ज कराया गया।


