श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने चोरी के मोबाइल पकड़े न जा सके, इस उद्देश्य से उनके IMEI नंबर बदलने वाले 2 लोगों को साकीनाका से गिरफ्तार किया है।


मुंबई क्राइम ब्रांच 6 को गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ लोग पवइ इलाके में चोरी के मोबाइल के IMEI नंबर बदलने का अवैध काम कर रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने पवइ, साकीनाका की मोबाइल की दुकान पर छापा मारा। उक्त स्थान से अवैध रूप से मोबाइल फोन के IMEI नंबर बदलने के सबूत मिले। पुलिस ने 2 आरोपियों राम प्रसाद राजभर और गुलाम रसूल खान को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वरिष्ठों के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोने की टीम ने की है।


