श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के येलो गेट पुलिस ने 18 लोगों को तेल चोरी के आरोप में गिरफ्तार करते हुए कुल 3750 लीटर डीजल बरामद किया है। इस बात की जानकारी पोर्ट जोन पुलिस उपायुक्त विजय सागर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के 4 बजे मछली पकड़ने वाली नांव में कुछ लोग डीजल चुरा कर ले जा रहे थे। उसी समय पुलिस ने छापा मार कर विवेक कोकाटे, विक्रांत मोरे, राजेश कोली, नंदु कोली समेत कुल 18 आरोपियों को डीजल चोरी मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लाख मूल्य की नांव, रू 3,37,500 मूल्य का 3750 लीटर डीजल बरामद किया है।


