सिंधी कवी सम्मेलन का सेवा सदन महाविद्यालय मे हुआ भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता- राजन बलसाने

महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक कार्य विभाग अंतर्गत सिंधी साहित्य अकादमी की ओर से सेवा सदन महाविद्यालय, उल्हासनगर में भव्य सिंधी कवी सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में विधायक कुमार आयलानी, समाजसेवी महेश सुखरामानी, राजू जग्ग्यासी और लाल पंजाबी, लखी नाथानी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में विभिन्न नामचीन सिंधी कवि/कवियत्री प्रिया वछानी, डॉ संध्या कुंदनानी, शोभा चंदनानी, हरि चोईथानी, नीता लालवानी, चंदर तलरेजा, रोशनी तोलानी, चंदन तिलोकानी, सीमा मेघानी ने अपनी-अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कविताओं में सिंधी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन के विविध पहलुओं को उजागर किया गया, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर सिंधी साहित्य अकादमी की ओर से यह संदेश दिया गया कि युवा पीढ़ी में साहित्य, संस्कृति और काव्य के प्रति लगाव बढ़ना चाहिए, ताकि सिंधी भाषा और परंपरा सशक्त और जीवंत बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज से बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई, लगेगा जुर्माना; RTO की कई सेवाएं भी होंगी बंद।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के वाहन मालिकों के लिए...