“नशा मुक्त भारत” अभियान को समर्पित भारतीय जनता युवा मोर्चा का “नमो युवा रन”।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई द्वारा रविवार, 21 सितंबर 2025 को एक भव्य और प्रेरणादायी आयोजन “नमो युवा रन” का आयोजन किया गया। यह दौड़ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत” अभियान को समर्पित थी और मुंबई के प्रतिष्ठित कोस्टल रोड प्रोमेनेड, वर्ली पर आयोजित अपनी तरह का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

इस 5 किलोमीटर लंबी दौड़ में 7,000 से अधिक मुंबईकरों ने भाग लिया। युवाओं, छात्रों, नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए “नशा मुक्त मुंबई” का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री जी के सपनों के “नशा मुक्त भारत” की दिशा में एकजुट होकर कदम बढ़ाया।

रेस का शुभारंभ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी ने ध्वज लहराकर किया। उनके साथ मंच पर समाज के विविध क्षेत्रों से कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री तेजस्वी सूर्या, कैबिनेट मंत्री श्री मंगलप्रभात लोढ़ा, भाजपा मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक श्री अमित साटम, भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, पद्मश्री एवं महाराष्ट्र भूषण अभिनेता श्री अशोक सराफ, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल, अभिनेता एवं फिटनेस आइकन श्री मिलिंद सोमन और बिग बॉस फेम नायरा बनर्जी भी सम्मिलित थे।

सभी ने इस पहल की सराहना की और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।भाजयुमो मुंबई ने इस आयोजन के माध्यम से समाज को एक मजबूत संदेश देने हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में ₹10 लाख का योगदान भी दिया, जो नशा मुक्ति और सामाजिक उत्थान की दिशा में संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

“नमो युवा रन” का आयोजन दो श्रेणियों में किया गया। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा,” जैसे हम अपने प्रियजनों को उनके जन्मदिन पर उनकी पसंद की भेंट देते हैं , वैसे ही हमारा प्रयास है कि हम नमो युवा रन के माध्यम से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें एक फिट, प्रेरित और संगठित युवा शक्ति समर्पित करें — जो ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करेगी। ‘नमो युवा रन’ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि नशे के विरुद्ध मुंबई के युवाओं का प्रचंड उद्घोष है।”

सुबह 7:00 बजे शुरू हुई यह दौड़ मुंबई के कोस्टल रोड प्रोमेनेड को ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्रीय चेतना से भर दिया। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब युवा एकजुट होते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में डांस बारों पर सरकार सख्त, कानून में होगा बड़ा बदलाव; लाइसेंस नियम होंगे और कड़े।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने...

TET पेपर लीक के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, भीख मांगकर जुटाई रकम स्कूल शिक्षा मंत्री को डाक से भेजी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट)...

चेंबूर के कालारोड इलाके में एक महीने से पानी का संकट, 400 घरों के लोग रातभर जागकर भर रहे पानी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के चेंबूर स्थित कालारोड इलाके...