श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में कुत्ता काटने पर लगने वाला इंजेक्शन ही नहीं है। यह बात तब प्रकाश में आई जब आज सुबह 8:30 बजे एक महिला कुत्ता काटने पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो इलाज के लिए जरूरी इन्जेक्शन ही अस्पताल के पास नहीं था।


मुंबई महानगर पालिका द्वारा गरीबों के इलाज को लेकर बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं लेकिन मनपा द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में इंजेक्शन की कमी है। आज सुबह एक महिला कूपर अस्पताल में कुत्ता काटने का इलाज करवाने पहुंची तो इसके लिए लगने वाले ARV और HRIG इंजेक्शन उसे निजी दुकान से खरीदने को कहा गया।


ज्ञात हो कि ARV इंजेक्शन की कीमत रू 600 है जबकि HRIG इंजेक्शन की कीमत रू 7000 है। आम आदमी के लिए इतनी महंगी इंजेक्शन खरीदना मुश्किल है। अक्सर इस इलाके के लोगों को कुत्ता काटने पर जे जे अस्पताल या के ई.एम अस्पताल जाना पड़ता है जो कि काफी दूरी पर स्थित है।इस मामले पर कूपर अस्पताल के डीन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।



दुर्भाग्यपूर्ण