श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

पवई पुलिस ने एक आरोपी को रू 6 लाख की ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने पवई स्थित पिकनिक होटल के एक व्यक्ति संदेहास्पद हालत में देखा। पुलिस ने उसकी जांच की तो उसके पास से 120 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप मैराले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई पवई पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सोनावणे की टीम ने की है।
———————–‐——————————————-
■ पवई पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 9 युगांडा और केनियाइ नागरिकों को गिरफ्तार किया है।




