बारिश के बावजूद उबाठा की दशहरा रैली।

Date:

हम साथ रहने के लिए साथ आए हैं,उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के साथ गठबंधन के संकेत दिए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

हम हिंदी के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन अगर हिंदी को जबरन थोपने की कोशिश की गई, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। राज ठाकरे और मैं मराठी मुद्दे पर साथ आए हैं ताकि हम साथ रह सकें। इससे मराठी लोगों में फूट नहीं पड़ेगी, ऐसा उबाठा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के साथ गठबंधन का स्पष्ट संकेत देते हुए दशहरा रैली के दौरान कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को हिंदुत्व के मुद्दे पर हमें उपदेश नहीं देना चाहिए और हिंदुत्व का दिखावा और ढोंग छोड़ देना चाहिए।शिवसेना की दशहरा रैली में बारिश के बावजूद, उद्धव ठाकरे ने लगभग एक घंटे के भाषण में भाजपा पर निशाना साधा।

ठाकरे ने भाजपा और शिंदे गुट पर मुंबई को अस्थिर करने का आरोप लगाया और आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव होंगे या नहीं, इस पर संदेह व्यक्त किया। अमित शाह बार-बार कह रहे हैं कि मुंबई में भाजपा का मेयर बनना चाहिए। इसके लिए भाजपा ने मुंबई में हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना शुरू कर दिया है। भाजपा की यह रणनीति सफल नहीं होगी। मुंबई की सड़कों पर अभी भी गड्ढे है ।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने किसानों का कर्ज़ माफ़ करने का वादा किया था। तो कर्ज़ माफ़ी क्यों नहीं हो रही है? 2017 में फडणवीस सरकार द्वारा की गई कर्ज़ माफ़ी अभी तक पूरी नहीं हुई है। जब मैं मुख्यमंत्री था, मैंने किसानों का कर्ज़ माफ़ किया और उसे पूरा भी किया।

ठाकरे ने भाजपाइयों पर सिर्फ़ विज्ञापन बाजी का भी आरोप लगाया।भारी बारिश से किसान परेशान हो चुके हैं। इन किसानों की वाकई मदद की ज़रूरत है। लेकिन सिर्फ़ विज्ञापन ही किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि शिवसेना मराठवाड़ा में किसानों की कर्ज़ माफ़ी के लिए सड़कों पर उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संजय राऊत अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करें, देश की नहीं: नवनाथ बन का तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन...

गोवंडी के गायकवाड़ नगर के नालों की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका।

■ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह के नेतृत्व में...

भीषण गर्मी में राहत: बाबू भाई भवानजी के नेतृत्व में दादर में पेयजल वितरण।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बढ़ती गर्मी के बीच...

2006 मालेगांव ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता 2006 के मालेगांव बम धमाके मामले...