श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की येलो गेट पुलिस ने डीजल चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर 10 हजार लीटर डीजल बरामद किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार येलो गेट पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘भाउ का धक्का’ के पास न्यू फिश जेट्टी के सामने कुछ लोग चोरी का डीजल खरीद-बेच कर रहे हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 10 हज़ार लीटर डीजल बरामद किया। पुलिस ने यासीन उरमान मुजावर, रामराज सिंह, कमलेश दीक्षित, दीपक सिंह, लोकेश कुमार सैनी, राजन यादव, प्रदीप वैद्य, गोपाल कुंवर, नेत्रा कुंवर और दीपक कुंवर को गिरफ्तार किया है।


इसी मामले में पुलिस 3 अन्य आरोपियों प्रदीप पंडित श्री कृष्ण ग्रुप के सुपरवाइजर, विशाल श्री कृष्ण ग्रुप के मालिक और एम.टी. प्रणय बर्ज के मालिक को फरार बताया है।
पोर्ट जोन के पुलिस उपायुक्त विजय सागर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई येलो गेट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन राठौड़ ने की है।


