उल्हासनगर/राजन बलसाने

राज्य सरकार के मार्गदर्शनानुसार 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत उल्हासनगर महानगरपालिका के चिकित्सा आरोग्य विभाग द्वारा आज 8 “आयुष्मान आरोग्य मंदिर – नागरी आरोग्य वर्धिनी केंद्र” शुरू किए गए।इन केंद्रों का शुभारंभ उल्हासनगर महानगरपालिका की प्रशासक तथा आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाले के शुभ हस्तों संपन्न हुआ।


इन 8 केंद्रों में शामिल हैं —
1️⃣ दत्तवाड़ी समाज मंदिर – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-1, उल्हासनगर-1।
2️⃣ बैरेक नं. 1818 – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-6, उल्हासनगर-5।
3️⃣ गोल्डन नगर, राशन ऑफिस के पास – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-6, उल्हासनगर-5।
4️⃣ बैरेक नं. 1893 – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-6, उल्हासनगर-5।
5️⃣ वाल्मीकि पाड़ा – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-2, उल्हासनगर-2।
6️⃣ साईं वसंतशाह दरबार के पास, सरदार पाड़ा – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-6, उल्हासनगर-5।
7️⃣ सेक्शन 19 – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-4, उल्हासनगर-3।
8️⃣ ओमी लासी समाज मंदिर – नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र-2, उल्हासनगर-2


इस अवसर पर वैद्यकीय आरोग्य विभाग के उपायुक्त श्री अनंत जवादवार, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉ. मोहिनी धर्मा, शहर कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विद्या चव्हाण, शहर लेखा प्रबंधक श्री दिनेश सरोदे, तथा सभी आरोग्य केंद्रों के चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित थे।इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को रोग-निवारक सेवा, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा, परिवार नियोजन, क्षयरोग व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का लाभ, तथा सामान्य बीमारियों की जांच और उपचार जैसी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।


इस अवसर पर आयुक्त श्रीमती मनीषा आव्हाले ने कहा कि इन आरोग्य मंदिर केंद्रों से उल्हासनगर के नागरिकों के स्वास्थ्य स्तर में निश्चित रूप से सुधार होगा। उन्होंने नागरिकों से महाराष्ट्र शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।


