रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा रैली निकाल कर देश भक्ति का अद्भुत परिचय जनता को दिया गया । अंधेरी पश्चिम के नाना नानी पार्क से निकाली गई यह रैली आराम नगर आर्य समाज हाल के पास समाप्त हो गई ।


अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए देश भक्त स्व बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित गीत वंदे मातरम् गा कर लोगों का लोगों को इतिहास की जानकारी दिया।


रैली के समापन पर लोगों को यह संदेश दिया गया कि वंदे मातरम् यह केवल गीत ही नहीं बल्कि यह भारत की आत्मा और एकता का प्रतीक है ।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता श्री संजय पांडेय, उत्तर पश्चिम के जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान मूर्ति शर्मा, जिला महासचिव विट्ठल बंदेरी, पूर्व नगर सेविका श्रीमती सुधा सिंह, पूर्व नगर सेवकश्री अनीस मनवानी, श्री रोहन राठोड़, जिला उपाध्यक्ष डा राधेश्याम गुप्ता, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।



वंदे मातरम