लोकतंत्र की हत्या कर रहा वोट चोरी गैंग :- जीनत सबरीन; मुंबई यूथ कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

राहुल गांधी द्वारा हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का भंडाफोड़ किये जाने के बाद कांग्रेसियों में एक नया जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। भाजपा के खिलाफ मुंबई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं। मुंबई यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत सबरीन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने घाटकोपर मेट्रो स्टेशन से लेकर साकीनाका तक मेट्रो ट्रेन के अंदर, अंधेरी से लेकर गोरेगांव तक लोकल ट्रेन के अंदर, बस स्टॉप पर तथा भाजी मार्केट में लोगों को पंपलेट बांटकर जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर,गद्दी छोड़ के नारे लगाए। जीनत सबरीन ने कहा कि भाजपा वोटों की चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पूरे प्रमाण के साथ वोट चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में असली मतदाताओं को काटकर नकली मतदाताओं को जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग गूंगा और बहरा बनकर सब देखता रहा। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है कि ब्राजील मॉडल इनफ्लुएंसर लैरिशा का नाम 22 वोटर आईडी में उपयोग किया गया। ब्राज़ील महिला से हरियाणा में वोटिंग करवाया गया उन्होंने कहा कि वोट चोरी के पाप को छुपाने के लिए सीसीटीवी फुटेज सरकार द्वारा मिटा दिया गया। सबरीन ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण की वोटिंग बता रही है कि इस सरकार की विदाई तय है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चंद दिनों में हम मुंबई के हर घरों तक जाएंगे और बीजेपी की इस वोट चोरी को एक-एक आदमी को बताएंगे। इस मौके पर जीनत सबरीन के अलावा उत्तर मध्य मुंबई यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिल रूपारेल, नॉर्थ सेंट्रल यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शेखर जगताप साउथ सेंट्रल यूथ के जिला अध्यक्ष प्रधानय दावले आसिफ खान, शादाब अंसारी इमरान खान अब्दुल समद हेमंत यादव फरीद बलोच, पूजा के साथ-साथ दर्जनों यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कोल्हापुरी चप्पलों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच: लिडकॉम और प्राडा के बीच हुआ समझौता।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की पारंपरिक हस्तकला को वैश्विक...

अनिल अंबानी की RCom पर ED की बड़ी कार्रवाई: 3,035 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता Anil Ambani से जुड़ी कंपनी Reliance...

मुंबई में पानी संकट की आहट: 15 मई से 10% पानी कटौती लागू होगी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता Brihanmumbai Municipal Corporation (बीएमसी) ने संभावित...