मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट फर्स्ट AC डिब्बे की सुरक्षा ताक पर।

Date:

■ चाय वाले ने जयपुर मुंबई सेंट्रल मेल के AC कोच का दरवाज़ा तोड़ा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

जयपुर- मुंबई सुपरफास्ट एक्स्प्रेस ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे की सुरक्षा को रेल प्रशासन ने ताक पर रख दिया है।14 दिसम्बर को ट्रेन संख्या 12956 के फर्स्ट क्लास AC के साथ जनरल डिब्बा लगाया गया और रात को फर्स्ट क्लास AC डिब्बे का दरवाजा तोड़ दिया गया।

ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री किशोर मनीयाल ने TC को बुलाकर मामले की शिकायत की।आमतौर पर फर्स्ट AC कोच के साथ एक सेकंड AC कोच होता है, लेकिन जयपुर से मुंबई सेंट्रल मेल में फर्स्ट AC के साथ एक जनरल कोच लगा था।

14 तारीख को को इसी ट्रेन से यात्रा कर रहे पैंट्री के मैनेजर शशिपाल सिंह अपने परिवार के साथ जयपुर से मुंबई आ रहे थे, तभी उन्होंने रतलाम के पास जनरल कोच का दरवाज़ा टूटा हुआ देखा। यात्रियों में भय का माहौल बना था। आशंका बनी हुई थी कि रात में कोई अनहोनी हो जाए तो कौन ज़िम्मेदार होगा?

किशोर ने तुरंत TC और सुरक्षाकर्मियों का ध्यान इस ओर दिलाया। खबर मिली कि एक चाय वाले ने मेल में यह दरवाज़ा तोड़ा था और वह यहाँ से गुज़र रहा था।इस घटना के बाद कोई भी AC फर्स्ट क्लास डिब्बे में लूटपाट कर सकता था।

आखिर में, इस घटना की जानकारी एडमिनिस्ट्रेशन को दी गई और दरवाज़े को ठीक करवाया गया। लेकिन सवाल यह है कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी ?

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने पालघर अस्पताल में शिवसेना पदाधिकारियों पर लगाए आरोपों की निंदा की।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के...

दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड...