कांदिवली में अवैध निर्माण और फेरीवालों पर बीएमसी की बड़ी कार्रवाई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के ‘आर दक्षिण’ विभाग ने कांदिवली (पश्चिम) के महावीर नगर क्षेत्र में 65 अवैध निर्माणों और अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ निष्कासन की व्यापक कार्रवाई की।यह कार्रवाई उपायुक्त (परिमंडल-7) श्रीमती संध्या नांदेडकर के मार्गदर्शन में तथा सहायक आयुक्त (आर दक्षिण विभाग) श्रीमती आरती गोळेकर के नेतृत्व में की गई।

आर दक्षिण प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया।महावीर नगर परिसर में अवैध निर्माणों और अनधिकृत फेरीवालों के कारण यातायात और पैदल यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत कुल 65 अवैध निर्माणों और फेरीवालों को हटाया गया।निष्कासन की इस कार्रवाई में 3 जेसीबी, 7 डंपर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया गया।

अभियान के दौरान महानगरपालिका के 47 अधिकारी-कर्मचारी तैनात थे, साथ ही पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त भी किया गया था।महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और बाधारहित सार्वजनिक परिसर उपलब्ध कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है और इस तरह की कार्रवाइयाँ भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बीडीडी चॉल में 2011 के बाद रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा मालिकाना हक वाला फ्लैट, निर्माण लागत तय।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने बीडीडी (बॉम्बे डेवलपमेंट...

मुंबई ट्रैफिक पुलिस और BMC का अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान; Google Maps पर जोड़े गए 43 Pay-and-Park स्थल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या...

प्रतिबंधित तंबाखू मामला: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, FDA के 4 अधिकारी निलंबित, 21 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिबंधित तंबाखू और...