मुंबई मेयर के बंगले का होगा भव्य मेकओवर।

Date:

■ ₹1.48 करोड़ में हेरिटेज घर का रेनोवेशन.

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की मेयर रितु तावडे जल्द ही अपने आधिकारिक आवास में शिफ्ट होंगी, लेकिन उससे पहले उनके लिए बने ऐतिहासिक बंगले को भव्य रूप से संवारा जा रहा है।बायकुला स्थित यह हेरिटेज बंगला, जो करीब 1931 में बना था, लगभग 6,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ है। यह बंगला वीर माता जीजा बाई भोसले उद्यान परिसर के अंदर स्थित है और अपनी टीक वुड संरचना व टाइल वाली छत के लिए जाना जाता है।

टेंडर दस्तावेजों के मुताबिक, इस बंगले के रेनोवेशन पर करीब ₹1.48 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें स्ट्रक्चरल मरम्मत के साथ-साथ हाई-एंड इंटीरियर अपग्रेड भी शामिल हैं।योजना के तहत बंगले के अंदर और बाहर पेंटिंग, लकड़ी के ढांचे की पॉलिशिंग, स्टोर रूम, ड्राइवर रूम, लकड़ी की छत और मैंगलोर टाइल छत की मरम्मत की जाएगी।

साथ ही खराब फॉल्स सीलिंग को बदला जाएगा और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को भी अपग्रेड किया जाएगा।इंटीरियर में बड़े बदलाव किए जाएंगे। ग्राउंड फ्लोर पर इटालियन मार्बल फ्लोरिंग लगाई जाएगी, लिविंग स्पेस को नया डिजाइन दिया जाएगा और मौजूदा कॉन्फ्रेंस रूम को गेस्ट लिविंग एरिया में बदला जाएगा।

इसके अलावा एक नया गेस्ट बेडरूम भी बनाया जाएगा।इस रेनोवेशन के बाद मेयर का यह आधिकारिक आवास आधुनिक सुविधाओं और हेरिटेज लुक का अनोखा मिश्रण बनकर सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘जलसा’ के बाहर बिगड़ी फैन की तबीयत, अमिताभ बच्चन के ‘संडे दर्शन’ में मचा हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले...

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...