मुंबई में RTE 25% प्रवेश लॉटरी घोषित: 325 स्कूलों की 4941 सीटों पर चयन, 20 अप्रैल तक एडमिशन अनिवार्य।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के तहत 25% आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया की लॉटरी (ड्रॉ) जारी कर दी है। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची 10 अप्रैल 2026 की शाम को आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित की गई।


इस वर्ष मुंबई क्षेत्र की कुल 325 स्कूलों में 6023 आरक्षित सीटों के लिए 10,383 पात्र ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 252 स्कूलों में 4558 सीटें और अन्य बोर्ड की 73 स्कूलों में 1465 सीटें शामिल हैं। लॉटरी प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 को पुणे स्थित राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) में संपन्न हुई, जिसके बाद 7 से 10 अप्रैल तक तकनीकी प्रक्रिया पूरी कर परिणाम घोषित किए गए।


बीएमसी के अनुसार, इस प्रक्रिया में 4941 सीटों पर विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित छात्रों के अभिभावकों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी गई है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभिभावक केवल SMS पर निर्भर न रहें, बल्कि RTE पोर्टल पर “Application Wise Report” में जाकर आवेदन क्रमांक के जरिए अपने बच्चे की स्थिति नियमित रूप से जांचें।

■ 20 अप्रैल तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश जरूरी


चयनित छात्रों के अभिभावकों को अलॉटमेंट लेटर (Allotment Letter) डाउनलोड कर उसकी प्रिंट निकालनी होगी और आवेदन के समय अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित सत्यापन समिति केंद्र पर उपस्थित होकर 20 अप्रैल 2026 तक दस्तावेजों की जांच पूरी करनी होगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
प्रवेश सुनिश्चित होने के बाद अभिभावकों को “स्कूल कॉपी” लेकर संबंधित स्कूल में जाकर अंतिम प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

■ समयसीमा चूकने पर रद्द होगा चयन


बीएमसी ने चेतावनी दी है कि 20 अप्रैल तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित छात्र का नाम चयन सूची से हटा दिया जाएगा और उसकी जगह प्रतीक्षा सूची के छात्र को प्रवेश दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।

■ सहायता के लिए संपर्क व्यवस्था


प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने या स्कूल द्वारा सहयोग न मिलने की स्थिति में अभिभावक एसएससी बोर्ड की स्कूलों के लिए बीएमसी उपशिक्षणाधिकारी (निजी प्राथमिक विद्यालय) कार्यालय, करी रोड से संपर्क कर सकते हैं। वहीं अन्य बोर्ड की स्कूलों के लिए शिक्षा निरीक्षक, महाराष्ट्र शासन (उत्तर, दक्षिण, पश्चिम) तथा उपनिदेशक शिक्षा कार्यालय, चर्नी रोड से संपर्क करने की सुविधा उपलब्ध है।


बीएमसी शिक्षा विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपने बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...