रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

समाज सेवा क्षेत्र में अहम् भूमिका निभानेवाली समाज सेविका डॉ सुमन अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का स्थाई ट्रस्टी नियुक्त किया गया है।


इस सम्मानजनक दायित्व पर डॉक्टर सुमन अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना 1975 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री बनारसी दास गुप्ता द्वारा अग्रोहा में किया गया था। समाज हित में काम करने वाली यह अग्रवाल समाज की देश की सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित संस्था है। जिसकी शाखाएं देश के कोने कोने में सक्रिय है।


नये दायित्व पर गर्व करते हुए डॉ सुमन अग्रवाल ने कहा कि यह मेरा ही नहीं बल्कि समाज का सम्मान है। जिसने हमें समाज का सेवा करने लायक समझा।


