श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर 21 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारियों का तबादला किया। अधिकारियों ने इस फेरबदल को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।


इस बदलाव के तहत नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल को मुंबई में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे का तबादला पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय में किया गया है।


मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।इसके अलावा संदीप घुगे, अनुराग जैन और गजानन राजमाने को भी मुंबई में पुलिस उपायुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।


