मुंबई में तरबूज खाने से हुई रहस्यमयी मौत: फॉरेंसिक जांच में चौकाने वाला खुलासा ।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई के पायधोनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत का मामला अब और भी रहस्यमयी होता जा रहा है। शुरुआती फॉरेंसिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—मृतकों के शरीर के महत्वपूर्ण अंग हरे रंग में बदल गए थे, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।


पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों के मस्तिष्क, हृदय और आंत जैसे प्रमुख अंगों का रंग हरा पाया गया। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का बदलाव सामान्य फूड पॉइजनिंग के मामलों में नहीं देखा जाता। डॉक्टरों के मुताबिक, जब कई अंग एक साथ इस तरह प्रभावित हों, तो यह किसी अत्यंत जहरीले पदार्थ के संपर्क का संकेत हो सकता है।


जांच में एक और अहम खुलासा सामने आया है। परिवार के एक सदस्य अब्दुल्ला के शरीर में मॉर्फीन नामक ड्रग के अंश पाए गए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह मौत तरबूज खाने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह या साजिश है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 अप्रैल की रात डोकाडिया परिवार ने तरबूज खाया था। इसके कुछ ही समय बाद परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी, चक्कर और तेज पेट दर्द की शिकायत होने लगी। 26 अप्रैल को दोनों लड़कियों की हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं।


परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चियों और उनके माता-पिता की मौत हो गई।


शुरुआत में इस घटना को तरबूज से हुए फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब अंगों के हरे रंग और मॉर्फीन के अंश मिलने के बाद पुलिस ने आपराधिक एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच जारी है और सच्चाई सामने लाने के लिए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...

आदर्श शिक्षिका अंजू की विदाई समारोह में पहुंचे महाराष्ट्र शिक्षण संचालक डॉ महेश पालकर ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय शिक्षक हमारे जीवन के आधारस्तंभ...

‘महालक्ष्मी सरस’ से महिला उद्यमिता को मिलेगा वैश्विक मंच, ‘लोकल टू ग्लोबल’ को मिल रही गति।

मुंबई वार्ता संवाददाता महिलाओं को प्रतिस्पर्धी उद्यमी बनाने के...