सब कुछ चलता है…

Date:

मुंबई वार्ता/सुरेश मिश्र/कवि

भाई -भाई को छलता है,राग -द्वेष में जग जलता है,

मैं पूछा,’ये क्या है भइये’?वह बोला,’सब कुछ चलता है’।

अपने ही धोखा देते हैं,अपने ही खोखा लेते हैं,

फीस डाक्टर की तुलना में आज अधिक ‘सोखा’ लेते हैं,

बुद्धि -विवेक धरे हैं घर में यहां हर कदम छल चलता है ,

मैं पूछा,ये क्या है भइये?वह बोला,’सब कुछ चलता है ‘।

ज्ञानी पानी-पानी देखो,मौज करें अज्ञानी देखो,

बाहर वाले जता रहे हककातर हिंदुस्तानी देखो।

जलन देखिए तो सरवर की,शुचि से ज्यादा जल जलता है

मैं पूंछा,’ये क्या है भइये’ ?वह बोला, ‘सब कुछ चलता है ‘।

बदला मौसम खास न कोई,निकट सभी हैं पास न कोई,

ऋतुएं घाल मेल भइं सारी,जीवन में मधुमास न कोई,

जीवन है सबका ढलता है,मानव सपनों में पलता है,

मैं पूछा,’ये क्या है भइए’?वह बोला ‘सब कुछ चलता है ‘।

उम्मीदों के महल बनाएं,बहुत कठिन को सरल बनाएं,

बन सकता है अगर अमिय तोक्यों हम उसको गरल बनाएं,

झूठ यहां अविरल चलता है,सच को मसल-मसल चलता है,

मैं पूछा, ये क्या है भइए’?वह बोला’ ‘सब कुछ चलता है ‘।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांगुर नगर में फ्लैट में चोरी: आरोपी गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बांगुर नगर पुलिस थाने की टीम...

स्वच्छता कर्मियों के लिए बीएमसी का बड़ा फैसला: ऑन-फील्ड कर्मचारियों को ORS और पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश।

मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बढ़ती...

महिला सुरक्षा पर सख्ती की मांग: वर्षा गायकवाड का राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा को पत्र।

■ ‘शक्ति’ कानून लागू करने और पूर्णकालिक गृहमंत्री की...