श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बांगुर नगर पुलिस थाने की टीम ने एक बड़ी घरचोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से करीब ₹20 लाख का चोरी का माल बरामद किया है।


पुलिस के अनुसार, फिर्यादी कृष्णा शंकर अय्यर (उम्र 57 वर्ष), गोरेगाँव(पश्चिम), मुंबई स्थित अपने फ्लैट में रहते हैं। वे 1 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच अपने परिवार सहित विदेश गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में बांगुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान परशुराम के रूप में हुई, जो गोरेगांव (पूर्व), मुंबई का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल पाया है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद कर ली है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹20 लाख बताई जा रही है।
बरामद माल में शामिल:सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठियां,हीरे जड़े आभूषण, चांदी के गहने, नकद राशि,
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर ओशिवारा, गोरेगांव और डीसीबी-सीआईडी में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त (जोन-11) संदीप जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई बांगुर नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र अव्हाड की टीम ने की है।


