मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया गुरुवार (15 मई) को मुंबई पुलिस आयुक्तालय में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
यह चुनाव चुनाव अधिकारी डॉ. मयूर परिख और सहायक चुनाव अधिकारी सुधाकर काश्यप के मार्गदर्शन और निगरानी में आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


चुनाव में विशाल सिंह को बहुमत से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। वहीं सर्वेश तिवारी उपाध्यक्ष, ब्रिजभान जैसवार सचिव, सचिन गाड सहसचिव और पूनम अपराज कोषाध्यक्ष चुनी गईं।


इसके अलावा ज्योत्स्ना गांगणे और येशा कोटक को महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में आशिष सिंह, शाहिद अंसारी, दिवाकर सिंह, अवधूत खराडे और कृष्णा सोनारवाडकर का चयन हुआ है।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों पर विभिन्न स्तरों से शुभकामनाओं और बधाइयों की बारिश हो रही है।


