कांग्रेस नगरसेविका आशा कोपरकर और परिवार पर अपहरण, मारपीट व धमकी का केस दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के राजनीतिक गलियारों से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। भांडुप स्थित कांग्रेस की वरिष्ठ नगरसेविका आशा कोपरकर और उनके परिवार के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पति के साथ कथित अवैध संबंधों के शक में एक महिला का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।


भांडुप के वार्ड क्रमांक 110 की कांग्रेस नगरसेविका आशा कोपरकर, उनकी दो बेटियां, दामाद, बेटा और निजी कार चालक के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। आशा कोपरकर कांग्रेस नेता सुरेश कोपरकर की पत्नी हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता सुरेश कोपरकर के एक महिला के साथ कथित अनैतिक संबंध होने का शक आशा कोपरकर और उनके परिवार को था। इसी शक के चलते परिवार ने कथित तौर पर संबंधित महिला का अपहरण किया।

आरोप है कि महिला को एक जगह ले जाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।


घटना के बाद पीड़ित महिला सीधे भांडुप पुलिस स्टेशन पहुंची और कोपरकर परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।


फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भांडुप पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 13.29 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त; दो गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई...

मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन चुनाव: विशाल सिंह अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी घोषित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक...

‘12वीं फेल’ फिल्म के असली किरदार आईपीएस मनोज कुमार शर्मा बने मुंबई के नए जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर)।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मनोज कुमार शर्मा, जिनकी संघर्षपूर्ण जीवन...