दादर बेस्ट बस हादसे में घायल ऋषभ गुप्ता से महापौर रितू तावडे ने की मुलाकात, परिवार को दो लाख रुपये की तत्काल सहायता के निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के दादर स्थित प्लाजा सिनेमा के पास सोमवार को हुए बेस्ट बस हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय ऋषभ गुप्ता का इलाज लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सामान्य अस्पताल (सायन अस्पताल) के आईसीयू में चल रहा है। मुंबई की महापौर रितू तावडे और बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने अस्पताल पहुंचकर ऋषभ गुप्ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से मुलाकात की।


महापौर रितू तावडे ने ऋषभ की मां रामा गुप्ता सहित अन्य परिजनों को भरोसा दिलाया कि घायल युवक के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन वहन करेगा और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।


इस दौरान महापौर और बेस्ट समिति की अध्यक्ष ने संबंधित बस ठेकेदार से फोन पर बात कर गुप्ता परिवार को तत्काल दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अपनी ओर से भी परिवार को सहयोग प्रदान किया।


मौके पर महानगरपालिका के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रमुख अस्पतालों के निदेशक डॉ. शैलेश मोहिते तथा अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद इंगळे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई मेट्रो-14 परियोजना को फिर मिली रफ्तार, ठाणे खाड़ी के नीचे से कांजुरमार्ग तक पहुंचेगी लाइन।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ती आबादी...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे टोल विवाद: बॉम्बे हाई कोर्ट ने IRB की कंपनी को ₹109 करोड़ की वसूली से दी अंतरिम राहत।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे टोल विवाद में बॉम्बे...

पर्यावरण चेतना के लिए वैश्विक प्रयास जरूरी- डॉ.मुकेश गौतम।

मुंबई वार्ता संवाददाता पर्यावरण चेतना के प्रतिष्ठित कवि डॉ.मुकेश...