दहिसर ट्रांसपोर्ट हब और भगवती-अंबेडकर अस्पतालों का निर्माण तय समय में पूरा करें, अतिरिक्त आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे के निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दहिसर (पूर्व) में बन रहे प्रस्तावित ट्रांसपोर्टेशन एंड कमर्शियल हब तथा बोरीवली के श्री हरिलाल भगवती सामान्य अस्पताल और कांदिवली के भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महानगरपालिका सामान्य अस्पताल की नई इमारतों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।


शुक्रवार को प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे ने दहिसर (पूर्व) स्थित पूर्व ऑक्ट्रॉय नाका परिसर में बन रहे ट्रांसपोर्टेशन एंड कमर्शियल हब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के निर्माण में पर्यावरण अनुकूल उपायों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।


इसके बाद उन्होंने बोरीवली (पश्चिम) स्थित श्री हरिलाल भगवती सामान्य अस्पताल तथा कांदिवली (पश्चिम) स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महानगरपालिका सामान्य अस्पताल का दौरा कर पुनर्विकास और नई इमारतों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि दोनों स्वास्थ्य परियोजनाओं का कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


निरीक्षण के दौरान बीएमसी के उप आयुक्त (इंजीनियरिंग) शशांक भोरे, उप आयुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघड़े, आर-उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त रोहित त्रिवेदी तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ब्रेक फेल होने से बेकाबू BEST बस ने 4 कारों और ऑटो को मारी टक्कर, 2 लोग घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित अंबोली...

‘कोस्टल रोड, सुरंग और अफोर्डेबल हाउसिंग से बदलेगी मुंबई’, विधानसभा में बोले विधायक संजय उपाध्याय।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के...

‘फडणवीस महाराष्ट्र नहीं हैं, सवाल पूछने वालों को धमकाना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता’: हर्षवर्धन सपकाल का हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल...