मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने 7.49 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना किया जब्त; एयरपोर्ट स्टाफ समेत 6 गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए करीब 5.1 किलोग्राम तस्करी का सोना, जिसकी कीमत लगभग 7.49 करोड़ रुपये आंकी गई है, जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन फिलीपींस के ट्रांजिट यात्रियों और एयरपोर्ट के तीन कर्मचारियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


DRI के अनुसार, यह कार्रवाई 15 और 16 जुलाई की रात चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन गोल्डन कैरोसेल” के तहत की गई। जांच में सामने आया कि बैंकॉक से आने वाले ट्रांजिट यात्रियों के जरिए सोना भारत लाया जाता था और एयरपोर्ट के भीतर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की मदद से उसे बाहर पहुंचाने की साजिश रची गई थी।


अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन कर्मचारी एयरपोर्ट के अलग-अलग आउटलेट्स में कार्यरत थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने तस्करी के सोने को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। प्रारंभिक जांच में यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा प्रतीत हो रहा है।


DRI अब आरोपियों के मोबाइल फोन, वित्तीय लेन-देन, यात्रा रिकॉर्ड और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। एजेंसी को आशंका है कि इस गिरोह के तार देश और विदेश में सक्रिय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई महानगरपालिका के सभागार की बैठक व्यवस्था को लेकर एक भी शिकायत नहीं मिली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुख्य सभागार...