मुंबई में दिल दहला देने वाली वारदात: 35 वर्षीय युवक की गला घोंटकर हत्या, हाथ बांधकर पानी की टंकी में फेंका शव।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। अभिजीत बिल्डिंग, एस.वी. रोड स्थित इमारत की भूतल पर बनी पानी की टंकी से 35 वर्षीय मनोजकुमार अयोध्या यादव का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले मनोजकुमार यादव का गला घोंटकर उनकी हत्या की। इसके बाद उनके दोनों हाथ कपड़े की रस्सी से पीछे बांध दिए और शव को इमारत की पानी से भरी टंकी में फेंक दिया। इतना ही नहीं, शव छिपाने और सबूत मिटाने की नीयत से टंकी का लोहे का ढक्कन भी बंद कर दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।


मामले की जांच के तहत पुलिस इमारत और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना से पहले और बाद में इलाके में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही मृतक के परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी, आरोपी कौन है और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं। इस सनसनीखेज घटना के बाद विले पार्ले इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिशा सालियान मौत मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस से पूछा— पिता ने संदेह जताया तो FIR दर्ज क्यों नहीं की ?

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की...

मुंबई एयरपोर्ट फनल क्षेत्र के हजारों निवासियों को बड़ी राहत, पुनर्विकास का रास्ता साफ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय...